Sunday, 10 April 2016

black is colorfull

ब्लैक इस ब्यूटीफुल तो सुना होगा तो आज एक नई कहावत भी याद कर लो ब्लैक इस कलरफुल..... सारे रंगो के जोड़ तोड़ से ही तो बना है ना काला रंग, क्या एक रंग भी निकाल लें तो वो काला रहेगा ? नहीं ना जिंदगी भी तो ऐसे ही सारे रंगो से, भावनाओं से मिलकर बनी है, हाँ कभी कभी जब जिंदगी के  सारे रंग गहरा कर काला रंग बन देते है तो सब कुछ बदरंग लगने लगता है उम्मीद टूटती हुई लगती है भरोसा डगमगाने लगता है, लगता है सब खत्म हो गया। पर अंत ही नई शुरुआत भी तो है तो अब जब लगे जिंदगी में कोई रंग नहीं बचा काले के सिवा तो निराश मत होना रंग सब है जिंदगी में, बस उनका तालमेल बिगड़ गया है। बस इस तालमेल को ही बनाए रखना है, और खुदको बचाए रखना है।  

No comments:

Post a Comment