ब्लैक इस ब्यूटीफुल तो सुना होगा तो आज एक नई कहावत भी याद कर लो ब्लैक इस कलरफुल..... सारे रंगो के जोड़ तोड़ से ही तो बना है ना काला रंग, क्या एक रंग भी निकाल लें तो वो काला रहेगा ? नहीं ना जिंदगी भी तो ऐसे ही सारे रंगो से, भावनाओं से मिलकर बनी है, हाँ कभी कभी जब जिंदगी के सारे रंग गहरा कर काला रंग बन देते है तो सब कुछ बदरंग लगने लगता है उम्मीद टूटती हुई लगती है भरोसा डगमगाने लगता है, लगता है सब खत्म हो गया। पर अंत ही नई शुरुआत भी तो है तो अब जब लगे जिंदगी में कोई रंग नहीं बचा काले के सिवा तो निराश मत होना रंग सब है जिंदगी में, बस उनका तालमेल बिगड़ गया है। बस इस तालमेल को ही बनाए रखना है, और खुदको बचाए रखना है।
उम्मीद forever पॉजिटिविटी का डेली डोज एक कोशिश है ये आपमें और मुझमें उम्मीद, प्यार, भरोसा और सकारात्मकता बचाए रखने की.....
Sunday, 10 April 2016
Saturday, 9 April 2016
शुरुआत जरुरी है..
चाहे डर कर करो, चाहे संकोच से करो , चाहे आगे कोई रास्ता न दिखे तब करो, चाहे कुछ भी करना बेकार लगे फिर भी करो , तेज धड़कते दिल से करो, कांपती सांसो से करो पर बस एक शुरुवात करो, जहाँ अभी हो वहीँ से शुरू करो, शुरू करो और पीछे मत देखो रुको मत, नए सिरे से शुरू करो यां पुराने सफ़र की नई शुरुवात करो बस एक शुरुवात करो ।
Subscribe to:
Comments (Atom)